दोस्ती एक यात्रा

सचिन देव शर्मा की किताब “दोस्ती एक यात्रा” उनके द्वारा दिसम्बर 2015 में की गई उनकी चंडीगढ़ और कसौली की यात्रा का वृतान्त है। यह यात्रा वृतांत उनके अनुभवों को पाठकों के साथ साझा करने का एक ऐसा प्रयास है जो ना केवल स्थानों और पर्यटन स्थलों का विवरण पेश कर रहा है वरन एक ऐसी यात्रा की कहानी बयान करता है जो बरसोें के बाद मिल रहे स्कूल के समय के दो दोस्तों और उनके परिवारों के बीच के भावनात्मक पहलुओं को भी दर्शाता है।

ये यात्रा इस मायने में बहुत महत्वपूर्ण थी कि उनका स्थानों के साथ तो परिचय होना ही था साथ-साथ इस वृतान्त के महत्वपूर्ण चरित्रों का भी आपस में परिचय होना था। यात्रा के दौरान बने इन रिश्तों की सफलता ने ही इस यात्रा वृतांत का भविष्य एक किताब के रूप में निश्चित किया है। ये यात्रा वृतान्त महानगरों में रहने वाले और निजि क्षेत्र में काम करने वाले उन दो शिक्षित युवाओं के सामाजिक जीवन को भी दर्शाने का प्रयास है जो जीवन की भाग दौड़ से यात्रा के लिए समय निकालकर अपने पुराने सम्बंधों को इस उम्मीद के साथ पुर्नजीवित करना चाहते हैं कि क्या पता फिर से वो सच्चा और निस्वार्थ सम्बंध मिल जाये जिसे महानगर में ढूँढते हुऐ वो थक चुके हैं।